1. Home
  2. जौनपुर

Rana Sanga Controversy : सपा सांसद के विवादित बयान पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश, पुतला फूंका

Rana Sanga Controversy : सपा सांसद के विवादित बयान पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश, पुतला फूंका

जौनपुर। महाराणा सांगा (Rana Sanga Controversy) को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में क्षत्रिय समाज ने कड़ा विरोध जताया। रविवार को क्षत्रिय एकता मंच के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया।

Rana Sanga Controversy : सपा सांसद के विवादित बयान पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश, पुतला फूंका

महाराणा सांगा, जिन्होंने राजपूत वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर भारत की सीमाओं की रक्षा की और कई युद्ध लड़े, उनके विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर समाज में गहरी नाराजगी देखी गई। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के बयान को अस्वीकार्य बताते हुए इसे वीर महाराणा सांगा के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया।

प्रदर्शन का आगाज महाकाली मंदिर से हुआ, जहां से जुलूस ने नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचकर विरोध स्वरूप सांसद का पुतला जलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह के बयान दोहराए गए तो क्षत्रिय समाज और उग्र आंदोलन करेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में राजा सिंगरामऊ कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिव बाबा), आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, अरविंद सिंह, वरुण सिंह, वीर बहादुर सिंह, पंकज सिंह, नागेंद्र सिंह, अजीत सिंह, हिमांशु सिंह, आशु सिंह, रिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल रहे।