1. Home
  2. जौनपुर

समाजवादी मजदूर सभा सम्मेलन : केंद्र सरकार से की गई मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और ₹500 मानदेय की मांग

जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा द्वारा लाला बाजार में आयोजित प्रथम फावड़ा प्रमुख/मनरेगा प्रमुख सम्मेलन में मनरेगा और भवन निर्माण मजदूरों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिनों के रोजगार की गारंटी और ₹500 दैनिक मानदेय की मांग की।

समाजवादी मजदूर सभा सम्मेलन : केंद्र सरकार से की गई मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और ₹500 मानदेय की मांग

डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण परिवारों को रोजगार का अधिकार देती है, लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता के चलते मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि आधार लिंक के अभाव में लाखों मजदूर योजना से वंचित हो गए हैं।

समाजवादी मजदूर सभा सम्मेलन : केंद्र सरकार से की गई मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और ₹500 मानदेय की मांग
समाजवादी मजदूर सभा सम्मेलन : केंद्र सरकार से की गई मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और ₹500 मानदेय की मांग

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा महंगाई के दौर में 100 दिनों का रोजगार नाकाफी है और मजदूरों को कम से कम 200 दिन का रोजगार मिलना चाहिए। साथ ही, वर्तमान मानदेय मजदूरों के परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ है, इसलिए इसे ₹500 प्रतिदिन किया जाना चाहिए।

समाजवादी मजदूर सभा सम्मेलन : केंद्र सरकार से की गई मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और ₹500 मानदेय की मांग

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की। समाजवादी मजदूर सभा के प्रमुख महासचिव प्रमोद पटेल ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और फावड़ा प्रमुखों के सम्मेलन को निरंतर जारी रखने की घोषणा की।

समाजवादी मजदूर सभा सम्मेलन : केंद्र सरकार से की गई मनरेगा मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और ₹500 मानदेय की मांग

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सीमा खान, गाजीपुर जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कन्नौजिया, जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया, वीरेंद्र यादव, विशाल कन्नौजिया और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के लिए जिला उपाध्यक्ष अजय यादव को धन्यवाद और बधाई दी गई।