1. Home
  2. जौनपुर

समाजवादी मजदूर सभा : मासिक बैठक में उठाई गई मजदूरों की समस्याएं

समाजवादी मजदूर सभा : मासिक बैठक में उठाई गई मजदूरों की समस्याएं

जौनपुर: समाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक आज अर्जुन भवन, कलेक्ट्रेट जौनपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समाजवादी मजदूर सभा : मासिक बैठक में उठाई गई मजदूरों की समस्याएं

बैठक में मजदूरों, किसानों और युवाओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. अमित यादव ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार चंद उद्योगपतियों के फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के रोजगार और मजदूरों की भलाई के प्रति उदासीन है।

डॉ. यादव ने फायर ब्रिगेड विभाग का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार महंगे उपकरण खरीदती है, लेकिन इन्हें संचालित करने के लिए विशेषज्ञों और ड्राइवरों की नियुक्ति नहीं करती। उन्होंने आगाह किया कि अग्नि शमन विभाग में पद रिक्त रहने से आपातकालीन परिस्थितियों में नुकसान की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

बैठक में सभी विधानसभा अध्यक्षों से कार्यकारिणी गठन करने और हर महीने नियमित बैठकें आयोजित करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदीप यादव, मनीष शर्मा, अजय यादव, बीरेंद्र अहमद, अनीस खान सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।