मां वैष्णवी महाविद्यालय में छात्रों को बांटे गए स्मार्टफोन, खिल उठे चेहरे

जौनपुर। मां वैष्णवी महाविद्यालय (Maa Vaishnavi Mahavidyalaya Jaunpur) में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 57 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रामा नंद यादव ने छात्रों को डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्मार्टफोन वितरित किए।
उन्होंने कहा कि यह योजना छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ने और डिजिटल तकनीक को अपनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इस पहल से छात्रों को डिजिटल सशक्तिकरण में मदद मिलेगी और वे तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।
स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष यादव और रेनू कुशवाहा ने भी छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक भास्कर यादव, अवनीश यादव, कमलेश कुमार, और विनय यादव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह पहल छात्रों के डिजिटल सशक्तिकरण और उनकी शिक्षा में भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
.webp)
