SO मुंगराबादशाहपुर लाइन हाजिर, कार्य में लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने सोमवार को मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक को कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, एसओ संतोष कुमार पाठक लंबे समय से विभागीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। क्षेत्र में रात्रि गश्त न करने और जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने के चलते स्थानीय लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। इन शिकायतों की गुप्त जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार पाठक को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल, मुंगराबादशाहपुर थाने पर नए एसओ की तैनाती नहीं की गई है।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के प्रयासों को बल मिला है। स्थानीय लोग पुलिस अधीक्षक के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
.webp)
