1. Home
  2. जौनपुर

हमें ढूंढने की कोशिश मत करना....Letter छोड़ कर घर से भाग गए दो छात्र, पुलिस ने मछलीशहर से ढूंढ निकाला

हमें ढूंढने की कोशिश मत करना....Letter छोड़ कर घर से भाग गए दो छात्र, पुलिस ने मछलीशहर से ढूंढ निकाला

जौनपुर। पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर घर से भागे दो छात्रों को पुलिस ने मछलीशहर से बरामद कर लिया। दोनों छात्रों ने घर पर एक चिट्ठी छोड़ते हुए अपने माता-पिता से माफी मांगी थी और उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश न करने की बात कही थी।

क्या है मामला?

रामनगर मझगवां गांव के रहने वाले अंकित पटेल (13) और सुजीत कुमार (12), जो अलग-अलग स्कूलों में कक्षा आठ के छात्र हैं, गुरुवार को स्कूल जाने के लिए निकले लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इस घटना से परिजन चिंतित हो गए। बच्चों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए एक संदेश छोड़ा, जिसमें उन्होंने चिट्ठी के बारे में बताया। चिट्ठी में बच्चों ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए माफी मांगी और उन्हें न ढूंढने की बात कही।

यह भी पढ़ें- Jaunpur : हमें मत ढूंढना, 40 करोड़ का सपना लेकर लौटूंगा…Letter छोड़कर गायब हुए दो स्कूली छात्र, जानें पूरा मामला

पुलिस की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया। जांच में पता चला कि बच्चों ने मछलीशहर से नया सिम खरीदा था। लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने दोनों बच्चों को मछलीशहर के एक गांव से बरामद कर लिया।

बच्चों का बयान

पुलिस के अनुसार, बच्चों ने बताया कि पढ़ाई का दबाव अत्यधिक था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बच्चों पर कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया।

पुलिस की अपील

थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने परिजनों और समाज से अपील की कि बच्चों पर पढ़ाई का अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन दें।