1. Home
  2. जौनपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला, मां ने जताई हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला, मां ने जताई हत्या की आशंका

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के अख्खीपुर के मुबारकपुर गांव के पास शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे आम के पेड़ पर एक 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतक की मां ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गांव की एक किशोरी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेम प्रसंग का मामला


मृतक की पहचान प्रिंस राजभर के रूप में हुई, जो गांव निवासी तिलकू राजभर का पुत्र था। परिजनों ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। मृतक की मां का आरोप है कि गांव की एक किशोरी और उसके परिवार वालों ने प्रिंस को उकसाया, जिसके चलते उसकी मौत हुई।

संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला, मां ने जताई हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिंस अपने परिवार का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का इकलौता भाई। उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि प्रिंस ही घर की देखभाल करता था। शनिवार सुबह वह अपने जीजा के साथ अयोध्या से घूमकर लौटा था। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता इस खबर से स्तब्ध हैं।


प्रिंस की असमय मौत ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान और दुखी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।