1. Home
  2. जौनपुर

Jaunpur : बाजार गई किशोरी अचानक हुई लापता, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा

Jaunpur : बाजार गई किशोरी अचानक हुई लापता, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के श्रीराम कॉलोनी में एक किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। सात फरवरी को दोपहर के समय 17 वर्षीय दिव्यांशी बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

परिवार वालों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। जिससे घरवालों की चिंता बढ़ गई और किसी अनहोनी की आशंका से वे परेशान हो गए।

इस मामले में दिव्यांशी के चाचा आलोक सिंह ने लाइन बाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस टीम हर संभावित ठिकाने पर जांच में जुटी हुई है।