1. Home
  2. जौनपुर

VBSPU : प्रो. देवराज सिंह डायरेक्टर रैंकिंग्स और डॉ. काजल डे क्यूएस रैंकिंग के लिए बनाए गए समन्वयक

VBSPU :  प्रो. देवराज सिंह डायरेक्टर रैंकिंग्स और डॉ. काजल डे क्यूएस रैंकिंग के लिए बनाए गए समन्वयक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (वीबीएसपीयू) ने अपनी वैश्विक पहचान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रो. देवराज सिंह को "डायरेक्टर रैंकिंग्स" और डॉ. काजल डे को क्यूएस रैंकिंग के लिए समन्वयक नियुक्त किया है।

प्रो. देवराज सिंह, भौतिकी विभाग के प्रोफेसर और दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक, रैंकिंग प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे। वहीं, डॉ. काजल डे, नैनोविज्ञान शोध केंद्र की वैज्ञानिक और विभागाध्यक्ष रह चुकी हैं, विश्वविद्यालय की क्यूएस रैंकिंग में भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

यह पहल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख रैंकिंग संस्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में मदद करेगी, जैसे एनआईआरएफ, क्यूएस, वेबोमेट्रिक्स, एडु-रैंक, यूनि-रैंक, स्किलमैगो आईरफ और टाइम्स हायर एजुकेशन।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा, "यह पहल विश्वविद्यालय की रैंकिंग और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी और हमारे छात्रों और संकाय के लिए वैश्विक स्तर पर अधिक अवसर सुनिश्चित करेगी।"

आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चितता प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने बताया कि इस कदम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध क्षमताओं को बढ़ाने का उद्देश्य है, और नामित समन्वयकों के साथ मिलकर रैंकिंग आवेदन तैयार किए जाएंगे।