VBSPU : 3 दिसंबर से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, CCTV से एक दिन पहले होगा ट्रायल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की सेमेस्टर परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें 2.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या स्नातक (यूजी) छात्र 97,656,छात्राएं 1,42,299,स्नातकोत्तर (पीजी) छात्र 16,118,छात्राएं 35,757 परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा चुकी हैं।
परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा।
2 दिसंबर को सुबह 11 बजे से सीसीटीवी कनेक्टिविटी का परीक्षण किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को सीसीटीवी की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने और उपयोगकर्ता आईडी व पासवर्ड साझा करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने दी है।
.webp)
