VBSPU : छात्रों ने संस्थान प्रमाणित मेल आईडी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र संगठन 'स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ पूर्वांचल यूनिवर्सिटी' ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए संस्थान प्रमाणित मेल आईडी जारी करने की मांग की।
छात्र संगठन के नेता मंगलम त्यागी ने बताया कि नैक मूल्यांकन में संस्थान प्रमाणित मेल आईडी का होना अनिवार्य है। यह मेल आईडी छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य योजनाओं में भाग लेने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मेल आईडी छात्रों की पहचान को मान्यता देती है और नौकरी व उच्च शिक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाती है।
छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि यह सुविधा जल्द से जल्द प्रदान की जाए। संगठन ने सुझाव दिया कि पूर्व छात्रों के अनुभवों और नेटवर्क का उपयोग कर वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन और इंटरनशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र संगठन के कई सदस्य, जिनमें मंगलम त्यागी, आदित्य पांडे, अर्जुन तिवारी और प्रतीश प्रमुख रूप से शामिल थे, मौजूद रहे। छात्रों ने इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है।
.webp)
