1. Home
  2. जौनपुर

VBSPU: कुलपति ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बालासाहेब देवरस मूल्यांकन केंद्र पर वाणिज्य और शिक्षाशास्त्र विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। बुधवार को कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन में लगे शिक्षकों, सहकर्मियों और परीक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, मूल्यांकन केंद्र की सुविधाओं का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षक को कोई असुविधा न हो।

VBSPU: कुलपति ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई
VBSPU: कुलपति ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई

प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत

मूल्यांकन केंद्राध्यक्ष डॉ. राज बहादुर यादव और परिसर केंद्राध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के समक्ष मूल्यांकन कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सह-केंद्राध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र और डॉ. ममता सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का सम्मान किया।

VBSPU: कुलपति ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई
VBSPU: कुलपति ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पार्थिडकर, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. विकास सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, डॉ. अशोक यादव, राजन त्रिपाठी, शुभम सिंह, प्रगति सिंह, जीशान अली, सूरज सोनकर सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।