1. Home
  2. जौनपुर

खाना बनाते समय मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

खाना बनाते समय मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

जौनपुर। शाहगंज – स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान एक मजदूर युवक खाना बनाते समय झुलस गया। घटना शुक्रवार शाम की है, जब वह अपने आवास पर भोजन पका रहा था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बरेली जनपद के कोवर टांडा भगौतीपुर गांव निवासी बलिराम खान (35) पुत्र अख्तर खान, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार नसरुल्ला के अधीन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार शाम काम निपटाने के बाद वह अपने अस्थायी आवास पर लौटकर खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक कड़ाही का गर्म तेल उसके पैर पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद साथियों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बारे में पूछे जाने पर जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है, और यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।