1. Home
  2. जौनपुर

विश्व पर्यावरण दिवस : काशीरत्न फादर पी विक्टर ने लोगों से की पौधारोपण की अपील, कहा- पेड़ है तो जीवन है….

...

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर हर वर्ष विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस क्रम में आज गाजीपुर, वाराणसी,जौनपुर में लाखों पेड़ लगावाने वाले हर्टमनपुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक काशीरात्न फादर पी विक्टर ने भारतवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और उनकी सुरक्षा और देखभाल की संरक्षण का संकल्प लेने को कहा है।


प्रकृति प्रेमी फादर ने अपने जीवन को धर्म, सेवा, शिक्षा एवं प्रकृति को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण जीवन से महत्वपूर्ण है वृक्षारोपण को किसी एक दिन तक सीमित नहीं किया जा सकता यह किसी भी शुभ अवसर वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिवस पर पौधा लगाने का आग्रह किए। उन्होंने बताया कि आषाढ़ और श्रावण के महीने में वृक्षारोपण के लिए शुभ अवसर है छायादार, फलदार वृक्षों को अधिक से अधिक लगाना चाहिए।

..

फादर ने आगे में कहा कि तपती हुई धरती और तड़पते हुए जीवजंतु को वृक्ष से ही शीतलता मिलेगी। एयरकंडीशनर तो पर्यावरण के लिए विष के समान है, इससे बचने के बजाए दुर्भाग्य से असंख्य एयरकंडीशन लगाएं जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक वृक्ष दस एयरकंडीशनर के बराबर शीतलता प्रदान करता है वृक्ष जीवजंतु सभी के आश्रय हैं भारतीय संस्कृति में उनके प्रति पूज्यभाव है हमे उस भाव को बनाए रखना है।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक और कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।