रहस्यमय हालात में युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के सुरिस गांव में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने जताया हत्या का शक
मृतक की पहचान अजीत उर्फ हड्डी (28), पुत्र राम आसरे के रूप में हुई है, जो पिछले दस वर्षों से गांव के रमेश सोनकर के तालाब पर मत्स्य पालन का काम कर रहा था। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे सुल्तानपुर रोड स्थित केडी अस्पताल में अजीत का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
शरीर पर मिले जलने के निशान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर जलने के निशान पाए गए हैं।
तीन लोगों से पूछताछ जारी
घटना स्थल पर मौजूद चिकित्सक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
