1. Home
  2. जौनपुर

मुंबई में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत,परिवार में मातम

मुंबई में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत,परिवार में मातम

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकलां (महुआतर) गांव के एक युवक की मुंबई में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

महुआतर गांव के रहने वाले जम्मूलाल बिंद (35) कुछ महीने पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गया था। वहां वे वाहन चलाकर अपनी आजीविका कमा रहा था। रविवार को हुए एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। जब देर रात परिजनों को यह दुखद समाचार मिला, तो घर में कोहराम मच गया।

जम्मूलाल दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई घर पर रहते हैं और परिवार का भरण-पोषण खेती के जरिए करते हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इस हादसे के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार के सदस्य सोमवार को मुंबई से शव लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। उम्मीद है कि मंगलवार देर शाम तक शव गांव पहुंच जाएगा।