प्रसार भारती में बंपर भर्ती: वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी 1.25 लाख तक

Prasar Bharati Recruitment: प्रसार भारती ने वरिष्ठ संवाददाता (Senior Correspondent) और स्ट्रिंगर (Stringer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पत्रकारिता के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
वरिष्ठ संवाददाता पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2025
स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2025
स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।
आवेदन शुल्क: ₹1180
आवेदन पत्र भेजने का पता:
सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर 492007 (छत्तीसगढ़)
भुगतान विवरण:
लोकल कवरेज: ₹1500
2nd कवरेज: ₹1000
आउट स्टेशन कवरेज: ₹1800
वरिष्ठ संवाददाता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आवेदन वेबसाइट: applications.prasarbharati.org
पात्रता:
जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा
कम से कम 5 साल का अनुभव
हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में दक्षता
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
वरिष्ठ संवाददाता पदों की सैलरी और नियुक्ति
वेतन: ₹80,000 से ₹1,25,000 प्रति माह
नियुक्ति अवधि: प्रारंभिक 2 वर्ष
नियुक्ति स्थान: वाराणसी, पंजी, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, और तिरुवनंतपुरम
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यह भर्ती पत्रकारिता में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।
.webp)
