Indian Air Force Recruitment 2025 : इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का सुनहरा मौका, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Indian Air Force Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयरफोर्स ने Agnipath Scheme के तहत Agniveer Vayu Intake 1/2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। आइए जानते है कि आवदेन करने की डेट. योग्यता, सैलरी से लेकर सारी डिटेल।
महत्वपूर्ण तारीखें:
-
आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2025
-
ऑनलाइन परीक्षा: 25 सितंबर 2025
-
आवेदन वेबसाइट: agnipathvayu.cdac.in
कौन कर सकता है आवेदन?
जो उम्मीदवार 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच जन्मे हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
-
न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 21 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)
योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदक इन तीन में से किसी एक योग्यता में पात्र होना चाहिए:
-
12वीं (Physics, Maths और English) – कम से कम 50% अंकों के साथ।
-
3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस) – 50% अंक जरूरी।
-
2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें Physics और Maths शामिल हों और English में भी 50% अंक होने चाहिए।
सैलरी और लाभ:
-
पहले साल सैलरी: ₹30,000/माह
-
चौथे साल तक: ₹40,000/माह
-
सेवा समाप्ति पर: ₹10.08 लाख टैक्स फ्री सेवा निधि
-
साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन कैसे करें?
-
agnipathvayu.cdac.in पर जाएं
-
"New Registration" लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
-
लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें
-
मांगे गए दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें
-
फीस का भुगतान करें
-
फॉर्म सबमिट कर लें और प्रिंट आउट सेव करके रखें।
.webp)
