1. Home
  2. नौकरी

NCERT Recruitment 2025 : ज्वाइंट डायरेक्टर पद के लिए बिना परीक्षा नौकरी, सैलरी 2,18,200 रुपये तक, 58 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए मौका

NCERT Recruitment 2025 : ज्वाइंट डायरेक्टर पद के लिए बिना परीक्षा नौकरी, सैलरी 2,18,200 रुपये तक, 58 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए मौका

NCERT Recruitment 2025 : एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) ने ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए 58 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर की जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री और न्यूनतम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जा सकते हैं।