SBI Recruitment 2025 : बैंक में Job का सुनहरा मौका, 2600 पदों पर निकली वैकेंसी

SBI Recruitment 2025 : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक स्थायी और प्रतिष्ठित करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बार फिर सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 21 जून से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कहां और कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है, इसलिए अंतिम समय तक इंतजार न करें और समय से पहले सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
कितनी सीटें, कौन से सर्किल?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2600 पद भरे जाएंगे:
-
जनरल (UR) – 1066 पद
-
SC – 387 पद
-
ST – 190 पद
-
OBC – 697 पद
-
EWS – 260 पद
भाषाई आधार पर सर्किलों में पदों का विवरण:
-
भोपाल सर्किल (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) – 200 पद
-
चंडीगढ़ सर्किल (J&K, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा) – 80 पद
-
लखनऊ सर्किल (उत्तर प्रदेश) – 280 पद
-
नई दिल्ली सर्किल (दिल्ली, उत्तराखंड आदि) – 30 पद
नई सुविधा: उत्तर-पूर्व के लिए इंग्लिश भी स्थानीय भाषा
इस बार एक खास बदलाव किया गया है – उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में अगर किसी उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं अरुणाचल प्रदेश या नागालैंड से की है और उसकी मार्कशीट में अंग्रेजी विषय है, तो उसे स्थानीय भाषा की शर्त पूरी मानी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री
-
अनुभव: बैंकिंग सेक्टर में कम से कम 2 साल का कार्यानुभव
-
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट
चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?
-
ऑनलाइन परीक्षा
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
पर्सनल इंटरव्यू
परीक्षा में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा क्योंकि चयनित अभ्यर्थी उसी सर्किल में नियुक्त किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
-
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग – ₹750
-
SC/ST/PwD – कोई शुल्क नहीं
.webp)
