UPSC में इन पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक ही कर सकते हैं अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान कुल 40 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, और यह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।
आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 तय की गई है। इसके बाद, भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने की आखिरी तारीख 16 मई 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि के नजदीक आने से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
चयन प्रक्रिया में एक भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे, जो उनकी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क एसबीआई शाखा में नकद या नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। वहीं, महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सारी डिटेल्स देख सकते हैं।
.webp)
