सावधान! अगर आप भी डिस्पोजेबल कप में पीते है चाय-कॅाफी, तो दे रहे हैं इन जानलेवा बीमारियों को दावत

Paper Cup Health Disadvantages: सर्दियों में चाय की चुस्कियां और कॉफी का स्वाद सभी को भाता है। कुछ लोग रजाई में बैठकर चाय-कॉफी का आनंद लेते हैं, तो कुछ बाहर काम के दौरान इसे पीते हैं। अक्सर बाहर चाय-कॉफी कागज के डिस्पोजेबल कप में दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कपों में चाय या कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है? आप अपने लिए कई बीमारियों को दावत दे रहें हैं। आइए आपको बताते है कि डिस्पोजल में चाय-कॅाफी पीने के क्या नुकसान है।
पेपर कप में चाय-कॉफी पीना: सेहत के लिए क्यों है खतरनाक
अगर आप पेपर कप में गर्म पेय पदार्थ पीते हैं, तो सावधान हो जाइए। इन कपों में वॉटरप्रूफिंग के लिए प्लास्टिक की एक बहुत पतली परत होती है, जिसे माइक्रोप्लास्टिक कहते हैं। जब आप गर्म चाय या कॉफी इसमें डालते हैं, तो यह परत गर्मी के प्रभाव में टूटकर माइक्रोप्लास्टिक के छोटे-छोटे कणों को रिलीज करती है। ये कण इतने छोटे होते हैं कि इन्हें आप बिना माइक्रोस्कोप के देख भी नहीं सकते।
यह भी पढ़ें - पेशाब के रंग से पहचानें बीमारी, जानें कौन सा रंग देता है किस बीमारी का संकेत
माइक्रोप्लास्टिक के खतरे
माइक्रोप्लास्टिक सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। यह न केवल आपके शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एक पेपर कप में 20,000 से 25,000 तक माइक्रोप्लास्टिक के कण हो सकते हैं। जब यह आपके शरीर में जाते हैं, तो धीरे-धीरे इसे नुकसान पहुंचाते हैं, जो "स्लो पॉइजन" जैसा है।
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो डिस्पोजेबल कप की जगह घर से स्टील या सिरेमिक कप लेकर बाहर जाएं। पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए यह बेहतर है। छोटी-छोटी आदतों को बदलकर आप खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।
.webp)
