1. Home
  2. लाइफस्टाइल

क्या आपका बच्चा भी खाते टाइम देखता है मोबाइल-टीवी, तो हो जाए अलर्ट! जान लें इसके नुकसान, WHO ने भी चेताया

क्या आपका बच्चा भी खाते टाइम देखता है मोबाइल-टीवी, तो हो जाए अलर्ट! जान लें इसके नुकसान, WHO ने भी चेताया

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता के पास इतना समय नहीं होता कि वे बच्चों को मनाकर, बहलाकर घंटों खाना खिलाने में लगाएं। ऐसे में वे जल्दी और आसान समाधान के रूप में मोबाइल, टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का सहारा लेते हैं। बच्चों को स्क्रीन देखते हुए खाना खाने की आदत पड़ जाती है, जिससे माता-पिता भी बेफिक्र हो जाते हैं कि कम से कम बच्चा बिना परेशानी किए खाना तो खा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत बच्चे की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है?

टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाने के नुकसान

रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

एनवायर्नमेंटल जर्नल ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक शोध में बताया गया कि टीवी या मोबाइल स्क्रीन देखते हुए खाना खाने वाले बच्चे भविष्य में भी खाने को लेकर नखरे करते हैं। इस तरह के बच्चों में गुस्से और चिड़चिड़ेपन की समस्या अधिक पाई गई। 10 साल से कम उम्र के बच्चे, जो स्क्रीन के साथ खाना खाते हैं, उनमें मोटापे (ओबेसिटी) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और अन्य बीमारियां होने की संभावना रहती है।

WHO ने भी दी चेतावनी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने की सख्त सलाह दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित होना चाहिए। स्क्रीन का अधिक उपयोग न सिर्फ उनके शारीरिक बल्कि मानसिक विकास को भी प्रभावित करता है। WHO ने माता-पिता को सलाह दी है कि वे बच्चों को खाने के समय मोबाइल या टीवी से दूर रखें।

खाने के दौरान स्क्रीन देखने के 13 बड़े नुकसान

  1. मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है।
  2. स्क्रीन देखने के कारण बच्चे ध्यान नहीं देते, जिससे वे ज्यादा खाना खा लेते हैं (ओवरईटिंग)
  3. ऐसे बच्चे अधिकतर जंक फूड खाना पसंद करते हैं, जिससे पोषण की कमी हो सकती है।
  4. मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ती है, जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं।
  5. स्क्रीन देखते हुए खाने से बच्चों के शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते
  6. यह तनाव और चिंता को बढ़ा सकता है, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
  7. सोशल स्किल्स कमजोर हो सकती हैं, जिससे वे सामाजिक रूप से कमजोर बन सकते हैं।
  8. बच्चे बिना बातचीत किए खाना खाते हैं, जिससे उनकी कम्युनिकेशन स्किल प्रभावित होती है।
  9. आंखों में जलन, पानी आना और रोशनी कम होने की समस्या हो सकती है।
  10. मोबाइल या टीवी देखने के कारण बच्चे खाने की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते, जो भी सामने आता है, बिना पहचाने खा लेते हैं।
  11. ज्यादा स्क्रीन देखने से बच्चों की याद्दाश्त कमजोर हो सकती है।
  12. वे कम एक्सप्रेसिव हो जाते हैं, जिससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है।
  13. धीरे-धीरे बच्चों को मोबाइल-टीवी की लत लग सकती है, जिससे वे चिड़चिड़े, जिद्दी और गुस्सैल बन सकते हैं।

कैसे छुड़ाएं यह आदत?

  • बच्चों को खाने के दौरान परिवार के साथ बैठने की आदत डालें।
  • खेल-खेल में खाना खिलाएं, ताकि उन्हें मजा आए।
  • खाने के समय बातचीत करें और कहानियां सुनाएं, जिससे वे व्यस्त रहें।
  • धीरे-धीरे स्क्रीन टाइम कम करें और इसे किसी और एक्टिविटी से रिप्लेस करें।
  • खाने के समय टीवी और मोबाइल पूरी तरह बंद रखें

अगर आप भी बच्चों की सेहत और मानसिक विकास को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें खाने के दौरान स्क्रीन से दूर रखें। यह आदत न सिर्फ उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगी, बल्कि उन्हें एक सेहतमंद जीवनशैली अपनाने में भी मदद करेगी।