1. Home
  2. लाइफस्टाइल

Free Aadhaar Update : अब एक साल तक मुफ्त में अपडेट करें आधार कार्ड में नाम-पता, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

Free Aadhaar

Free Aadhaar Update : आधार कार्ड हमारे देश में एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। चाहे सरकारी योजना हो या निजी संस्थान में पहचान देना हो– हर जगह इसकी ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार में कोई गलती है, जैसे कि पुराना पता, गलत नाम या जन्मतिथि, तो इसे तुरंत सही करवा लेना बहुत ज़रूरी हो जाता है।

अब अच्छी खबर यह है कि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को एक साल के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दिया है।

क्या है अपडेट की नई समय-सीमा?

पहले यह सुविधा 14 जून 2025 तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 जून 2026 तक कर दिया गया है। इसका मतलब है कि आप अब अगले एक साल तक बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं।

कौन-कौन सी जानकारियां कर सकते हैं अपडेट?

  • नाम या सरनेम में बदलाव

  • पता (Address)

  • जन्मतिथि (Date of Birth)

कहां से करें आधार अपडेट?

आप myAadhaar पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं।

ऐसे करें पता (Address) अपडेट:

  1. myAadhaar पोर्टल पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।

  2. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें (OTP से)।

  3. “Update Aadhaar” पर क्लिक करें और फिर “Address Update” चुनें।

  4. “Update Aadhaar Online” ऑप्शन पर जाएं और सही दस्तावेज अपलोड करें (जैसे बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट आदि)।

  5. सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।

  6. अपडेट की ट्रैकिंग के लिए SRN नंबर सेव कर लें।

ऐसे बदलें आधार में नाम या सरनेम:

  1. myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें।

  2. “Update” सेक्शन में जाएं और “Name” विकल्प चुनें।

  3. जहां ज़रूरी हो, जैसे शादी के बाद नाम बदला है तो शादी का प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  4. डॉक्यूमेंट की जांच के बाद प्रोसेस पूरा करें और सबमिट करें।

ध्यान रखने वाली बातें:

  • अपडेट के लिए सिर्फ myAadhaar पोर्टल या ऐप का इस्तेमाल करें।

  • किसी साइबर कैफे या अनजाने लिंक से जानकारी न भरें।

  • सही दस्तावेज पहले से तैयार रखें।


UIDAI की यह पहल उन करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिनका आधार अब तक अपडेट नहीं हो पाया था। अब आप घर बैठे मुफ्त में अपने आधार की गलतियां सुधार सकते हैं – लेकिन समय रहते इस मौके का फायदा जरूर उठाएं।