1. Home
  2. लाइफस्टाइल

Mahakumbh Railway Ticket : इंडियन रेलवे की अनोखी पहल, कर्मियों की जैकेट से बनेगी रेल टिकट

Mahakumbh Railway Ticket : इंडियन रेलवे की अनोखी पहल, कर्मियों की जैकेट से बनेगी रेल टिकट

Mahakumbh Railway Ticket : प्रयागराज महाकुंभ 2025 को डिजिटल महाकुंभ (Mahakumbh Railway Ticket) बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नई और अनोखी पहल शुरू की है। प्रयागराज रेल मंडल ने पहली बार श्रद्धालुओं को रेल टिकट बुक करने के लिए रेल कर्मियों की जैकेट पर लगे क्यूआर कोड का उपयोग करने की सुविधा प्रदान की है।

श्रद्धालु इस क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे यूटीएस मोबाइल ऐप (UTS Mobile App) के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। इससे टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, बल्कि रेलवे प्रशासन के लिए भी टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और कुशल बनाना संभव होगा।

डिजिटल इंडिया की ओर महत्वपूर्ण कदम

उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, और यह पहल डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रयागराज रेल मंडल के वरिष्ठ पीआरओ अमित मालवीय ने कहा कि इस प्रणाली से श्रद्धालु डिजिटल भुगतान के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया समय की बचत करेगी और महाकुंभ में आने वाले लाखों यात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह पहल न केवल आधुनिकता का प्रतीक है, बल्कि रेलवे की तकनीकी उन्नति का भी प्रमाण है।