1. Home
  2. लाइफस्टाइल

Dipika Kakkar Stage 2 Liver Cancer : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लिवर कैंसर, जानें इस बीमारी के शुरुआती लक्षण

Dipika Kakar

Dipika Kakkar Stage 2 Cancer: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनके लिवर में पाया गया ट्यूमर असल में कैंसर है और यह अब दूसरे स्टेज में पहुंच चुका है। उन्होंने सभी से अपनी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।

दीपिका ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो रहा था। जब उन्होंने मेडिकल जांच कराई तो सामने आया कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। आगे की जांच में पुष्टि हुई कि यह ट्यूमर कैंसर में बदल चुका है और अब यह स्टेज 2 में है। ऐसे में आइए जानते है कि लिवर कैंसर के स्टेज 2 के बारे में और इसके लक्षण क्या-क्या है।

क्या होता है लिवर कैंसर का स्टेज 2?

 

लिवर कैंसर तब होता है जब लिवर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। स्टेज 2 का मतलब है कि कैंसर लिवर के अंदर सीमित क्षेत्र तक फैल चुका है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला होता। इस स्टेज पर समय रहते इलाज शुरू किया जाए तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

स्टेज 2 लिवर कैंसर के सामान्य लक्षण:

 

  • पेट के दाहिनी तरफ ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द या भारीपन, विशेष रूप से खाने के बाद।

  • बिना डाइटिंग या वर्कआउट के तेजी से वजन कम होना।

  • भूख में कमी या जल्दी पेट भरने का अहसास।

  • थकान या ऊर्जा की कमी, मामूली काम के बाद भी थक जाना।

  • त्वचा या आंखों का पीला पड़ना, जो लिवर की कार्यक्षमता में कमी का संकेत है।

  • पेट में सूजन या उभरा हुआ दिखना।

  • लगातार मतली आना या उल्टी होना, बिना किसी अन्य स्पष्ट कारण के।

दीपिका कक्कड़ की यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक जागरूकता की घंटी है जो अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। समय पर जांच और शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लेने से किसी भी बीमारी का इलाज संभव हो सकता है। इस मुश्किल वक्त में दीपिका के फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में शामिल कुछ जानकारियां विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी सलाह या उपचार को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।