1. Home
  2. महाकुंभ 2025

सीएम योगी के गिद्ध और सुअर वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- महाकुंभ में कई बार जाकर भी..

सीएम योगी के गिद्ध और सुअर वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- महाकुंभ में कई बार जाकर भी..

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को महाकुंभ पर एक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिना मुख्यमंत्री का नाम लिए उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पर अखिलेश का तंज

सीएम योगी के बयान के संदर्भ में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा— … लेकिन महाकुंभ में जिन्होंने अपनों को तलाशा उन्हें न तो अपने उन परिवारवालों का नाम मृतकों की सूची में मिला, जो हमेशा के लिए खो गये और न ही खोया-पाया के रजिस्टर में। कुछ लोगों ने महाकुंभ में राजनीतिक अवसरवाद को तलाशा और उनको आत्मप्रचार का माध्यम मिला लेकिन उन्होंने अपनी नैतिकता, सत्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनाओं को खो दिया और वाणी पर संतुलन को भी।

उन्होंने आगे लिखा, अशोभनीय कथनों का उच्चारण बताता है कि मानसिकता जब नकारात्मकता के चरम पर होती है तो देश, काल, स्थान की गरिमा का ख़्याल न करते हुए शब्दों के रूप में प्रकट होती है। ‘महाकुंभ’ जैसे पावन-पवित्र धार्मिक-आध्यात्मिक पर्व के संबंध में बोलते समय शब्दों का चयन, इस अवसर के मान और प्रतिष्ठा के अनुकूल होना चाहिए।

कन्नौज सांसद ने आगे लिखा, महाकुंभ में कई बार जाकर भी जिनका वैचारिक उद्धार नहीं हुआ, उनके पाप और पतन की सीमा भला कौन नाप सकता है। ऐसे कथनों से जिन सुधीजनों को ठेस पहुँची है, उनसे निवेदन है कि ऐसे लोगों के प्रति सहानुभूति की भावना रखें न कि आक्रोश की। …सन्मति दे भगवान!

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1894040015933714801

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्षी दल लगातार इसे मुद्दा बना रहे हैं।