1. Home
  2. महाकुंभ 2025

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के पास लगी आग

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के पास लगी आग

प्रयागराज। महाकुंभ के सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अखाड़े के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

तेज हवाओं के कारण आग फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही सेक्टर 19 में आग लगने से भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद से मेला प्रशासन ने आगजनी की घटनाओं को लेकर पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। आग बुझाने के उपकरणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा उपायों को सख्त किया जा रहा है।