1. Home
  2. महाकुंभ 2025

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, कई पंडाल आए चपेट में


प्रयागराज। महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 स्थित नरेंद्रा नंद पंडाल में आग लगने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई

दमकल की गाड़ियां मौके पर तैनात

पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को बड़ा नुकसान नहीं हुआ

डीआईजी ने दी जानकारी

महाकुंभ क्षेत्र में आग की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में लगी थी। राहत की बात यह है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की खबर है।