तेलंगाना में निर्माणाधीन सुरंग ढही, 30 मजदूरों के फंसे होने की संभावना

Telangana News : तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में शनिवार को एक गंभीर हादसा हो गया, जब श्रीशैलम बांध के पास निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में लगभग 30 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह सुरंग श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) परियोजना के अंतर्गत बनाई जा रही थी।
बचाव अभियान तेज
सुरंग हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरी चिंता व्यक्त की और राहत कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अग्निशमन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है। इसके लिए हेलीकॉप्टर का भी उपयोग किया जा रहा है।
तीन मीटर तक ढही सुरंग की छत
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सुरंग के भीतर लगभग 14 किलोमीटर अंदर बाईं ओर की छत करीब तीन मीटर तक गिर गई है। कंपनी ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है।
राहत कार्य जारी, मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश
फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। राहत दल पूरी तत्परता से काम कर रहा है और मजदूरों को सुरक्षित बाहर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
.webp)
