1. Home
  2. राष्ट्रीय

69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय की उम्मीद

69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय की उम्मीद

नई दिल्ली/लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज (11 फरवरी) को अहम सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण लागू करने में हुई विसंगतियों के कारण वे अब तक नियुक्ति से वंचित हैं।

धरना जारी, अभ्यर्थियों ने सरकार से की मजबूत पैरवी की मांग
ईको गार्डन में रविवार को भी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वह सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष मजबूती से रखे और जल्द से जल्द फैसला उनके हित में आए।

अमरेंद्र पटेल बोले – सभी रिपोर्ट हमारे पक्ष में, फिर भी नहीं मिल रही नियुक्ति

अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश सभी उनके पक्ष में हैं। इसके बावजूद नियुक्ति नहीं दी जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। यदि फैसला अभ्यर्थियों के पक्ष में आता है, तो हजारों उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है।