1. Home
  2. राष्ट्रीय

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 5 की जलकर मौत

...

बिहार। मुजफ्फरपुर के पटना प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। सुबह 9:00 बजे तक प्रशासन ने पांच मरीजों की मृत्यु की पुष्टि की जबकि कई अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 मृतकों में औरैया के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी,तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार,कृष्ण नंदन और चंचल कुमारी शामिल है। यह आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी, देखते ही देखते पूरे अस्पताल में तेजी से धुआं फैल गया। अचानक इस घटना से मरीजों और उनके परिजनों में भी अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।राहत और बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
 
अधिकारियों का कहना है कि बचाए गए मरीजों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें हर जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

फिलहाल मौतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि जारी है और प्रशासन का कहना है कि आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है।