AAP Candidate list: आप ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची, अरविंद केजरीवाल लड़ेंगे इस सीट से चुनाव

AAP Candidate list : दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी और आखिरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से मैदान में उतरेंगी।
सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। इस सूची में कुल 38 नाम शामिल किए गए हैं।
निवर्तमान विधायकों पर जताया भरोसा
आखिरी सूची में अधिकतर नाम 2020 के चुनावों में विजयी रहे विधायकों के हैं। पार्टी ने इन निवर्तमान विधायकों को दोबारा मौका दिया है। कैबिनेट मंत्रियों जैसे सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय, और मुकेश कुमार अहलावत के नाम भी शामिल हैं।
इसके अलावा, सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक, और अमानातुल्ला खान जैसे प्रमुख चेहरों पर भरोसा बनाए रखा गया है।
रमेश पहलवान को मिली कस्तुरबा नगर सीट
38 प्रत्याशियों की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रमेश पहलवान का है, जिन्होंने आज ही पार्टी में शामिल होकर कस्तुरबा नगर से टिकट हासिल किया। रमेश की पत्नी कुसुमलता, जो पार्षद भी हैं, ने भी पार्टी में वापसी की है। यह जोड़ा 2017 में पार्टी छोड़ चुका था और सात साल बाद आम आदमी पार्टी में लौटा है।
अंतिम सूची में ये उम्मीदवार बनाए गए
- बुराड़ी - संजीव झा
- बादली - अजेश यादव
- रिठाला - मोहिंदर गोयल
- बवाना - जय भगवान
- सुल्तानपुर माजरा - मुकेश कुमार अहलावत
- नांगलोई जाट - रघुविंदर शौकीन
- शालीमार बाग - वंदना कुमारी
- शकूर बस्ती - सत्येंद्र जैन
- त्रिनगर - प्रीति तोमर
- वजीरपुर - राजेश गुप्ता
- मॉडल टाउन - अक्षय पति त्रिपाठी
- सदर बाजार - सोमदत्त
- मटियाला महल - शोएब इकबाल
- बल्लीमारन - इमरान हुसैन
- करोल बाग - विशेष रवि
- मोती नगर - शिव चरण गोयल
- राजौरी गार्डन - धनवती चंदेला
- हरि नगर - राजकुमारी ढिल्लों
- तिलक नगर - जरनैल सिंह
- विकासपुरी - महिंदर यादव
- उत्तम नगर - पोश बाल्यान
- द्वारका - विनय मिश्रा
- दिल्ली कैंट - वीरेंद्र सिंह काडियान
- राजेंद्र नगर - दुर्गेश पाठक
- नई दिल्ली - अरविंद केजरीवाल
- कस्तुरबा नगर - रमेश पहलवान
- मालवीय नगर - सोमनाथ भारती
- महरोली - नरेश यादव
- अंबेडकर नगर - अजय दत्त
- संगम विहार - दिनेश मोहनिया
- ग्रेटर कैलाश - सौरभ भारद्वाज
- कालकाजी - आतिशी
- तुगलकाबाद - सही राम
- ओखला - अमानातुल्ला खान
- कोंडली - कुलदीप कुमार
- बाबरपुर - गोपाल राय
- गोकुलपुर - सुरेंद्र कुमार
इस सूची से स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने भरोसेमंद चेहरों पर ही दांव लगाया है।
.webp)
