कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात के बाद अब नागपुर में मिला HMPV Virus का केस, दो बच्चे संक्रमित

HMPV Virus Case In Nagpur : कर्नाटक और गुजरात के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में भी एचएमपीवी (HMPV) वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। यह वायरस दो बच्चों में पाया गया है, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को पॉजिटिव आई। दोनों बच्चे खांसी और बुखार से ग्रस्त हैं।
बच्चों में संक्रमण की पुष्टि
नागपुर के एक अस्पताल में सात साल के बच्चे और 13 साल की बच्ची को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी जांच के बाद HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश
महाराष्ट्र सरकार ने HMPV वायरस के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अब तक भारत में चार राज्यों—कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र—से HMPV वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि यह वायरस कोविड-19 जैसी गंभीर स्थिति पैदा नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि HMPV वायरस पहली बार 2001 में नीदरलैंड्स में पाया गया था।
भारत में अब तक कुल 7 मामले
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HMPV वायरस के कुल सात मामले भारत में दर्ज किए गए हैं। इनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र से दो-दो मामले हैं, जबकि एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है।
ICMR ने बेंगलुरु में मामलों की पुष्टि
6 जनवरी को बेंगलुरु के बाप्टिस्ट हॉस्पिटल में HMPV के दो मामलों की पुष्टि हुई। पहला मामला 3 साल की बच्ची का है, जिसे बुखार और सर्दी के चलते दिसंबर में भर्ती कराया गया था। दूसरा मामला 8 महीने के बच्चे का है, जिसे 3 जनवरी को ब्रोकोन्यूमोनिया के बाद HMPV पॉजिटिव पाया गया। दोनों बच्चों ने विदेश यात्रा नहीं की थी।
अहमदाबाद में राजस्थान के बच्चे में संक्रमण
राजस्थान के डूंगरपुर से 2 साल के बच्चे को 24 दिसंबर को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद 26 दिसंबर को उसमें HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई।
.webp)
