यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पकड़े जाने के बाद पूर्वी रेलवे का बड़ा एक्शन, Stations की फोटोग्राफी और Video बनाने पर रोक

पूर्वी रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ब्लॉगरों और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशनों और उनके परिसरों की तस्वीरें या वीडियो न बनाएं। यह सख्त निर्देश उस मामले के बाद सामने आया है जिसमें हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Youtuber Jyoti Malhotra) पर पाकिस्तानी एजेंसियों को जानकारी देने का आरोप लगा है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की गतिविधियों से गंभीर खतरा हो सकता है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पहले से ही इस तरह के शूटिंग पर रोक है, लेकिन अब इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि कुछ यूट्यूबर रेलवे स्टेशनों के वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक है। अब रेलवे ने निगरानी बढ़ाने और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, यदि किसी न्यूज चैनल या मीडिया संस्थान को किसी कार्यक्रम के कवरेज की जरूरत हो, तो उन्हें विशेष अनुमति के तहत शूटिंग की इजाजत मिल सकती है। आम नागरिकों को किसी भी परिस्थिति में स्टेशन परिसर की फोटो या वीडियो बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
.webp)
