1. Home
  2. राष्ट्रीय

PM मोदी के चीन और जापान दौरे पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- चौबीसों घंटे रहें सतर्क...

Akhilesh Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन और जापान के दौरे पर हैं। यह यात्रा 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगी और इसे लेकर देशभर में निगाहें जमी हुई हैं। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विदेश यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खिलेश यादव ने जताई चिंता

सपा प्रमुख ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि, "जापान के साथ अच्छे संबंध बनाए जाएं और अगर जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी घूम लें। लेकिन चीन, जो हमारे देश की भूमि और बाज़ार पर दावा कर रहा है, उससे चौबीसों घंटे सतर्क रहना जरूरी है। विदेश नीति वैश्विक शांति और विकासशील साझेदारी को बढ़ावा दे, टकराव नहीं। किसी भी विदेशी समझौते में देश की सुरक्षा और समृद्धि से समझौता नहीं होना चाहिए।"

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिए हैं, जिसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

पीएम मोदी की जापान यात्रा

जापान में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों योशिहिडे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की। शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें जापानी दारुमा गुड़िया भेंट की।

इसके अलावा, टोक्यो में भारत-जापान आर्थिक मंच में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा –"जापान टेक्नोलॉजी का पावरहाउस है और भारत एक टैलेंट पावरहाउस। भारत ने एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और अंतरिक्ष क्षेत्रों में कई साहसिक पहलें की हैं।"

यह दौरा तकनीकी और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक संबंधों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।