1. Home
  2. राष्ट्रीय

बंगाल के चुनावी नतीजों पर अखिलेश यादव का शायराना तंज, बोले- ‘हर फरेबी फतह की मियाद होती है’

Akhilesh Yadav

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा, हर फ़रेबी फ़तह की एक मियाद होती है, ये बात ही सच्चाई की बुनियाद होती है।

अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा की बढ़त को “धोखेबाजी से मिली जीत” करार दिया है। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पुलिस के इस्तेमाल के जरिए बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भी इसी तरह पुलिस बल के सहारे जीत हासिल की गई थी।

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल

सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने तकनीक के दुरुपयोग और बढ़ती महंगाई को लेकर भी अपनी चिंता जताई।

सियासी बयानबाजी तेज

बंगाल चुनाव के नतीजों के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर भाजपा अपनी बढ़त को जनसमर्थन बता रही है, वहीं विपक्ष इसे लेकर सवाल खड़े कर रहा है।