1. Home
  2. राष्ट्रीय

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में अलर्ट, ऐतिहासिक इमारतों पर बढ़ी सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Delhi

Delhi Alert : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इसके तहत लाल किला, कुतुब मीनार समेत अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ऐहतियाती कदमों के तहत सुरक्षा में इज़ाफा

भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव, गोलीबारी और एयर स्ट्राइक की घटनाओं के बाद दिल्ली में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सरकारी और निजी संस्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और ऐतिहासिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Add

दिल्ली पुलिस ने खासतौर पर लाल किला और कुतुब मीनार जैसे पर्यटन स्थलों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए हैं, जहां आमतौर पर भारी संख्या में लोग आते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन स्थानों पर ड्रोन गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

हर गतिविधि पर CCTV से निगरानी

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी CCTV कैमरों के जरिए की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बॉर्डर पर तनाव चरम पर

पिछले तीन दिनों में भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी और हवाई हमले की घटनाएं सामने आई हैं। गुरुवार रात जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन हमले की कोशिश को देखते हुए ‘ब्लैकआउट’ भी लागू किया गया था। हालांकि, बीएसएफ ने इस प्रयास को नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त किया है। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में हमलों की तीव्रता बढ़ गई है, लेकिन भारतीय सेना हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है