1. Home
  2. राष्ट्रीय

सीएम आतिशी को लेकर दिए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी...

सीएम आतिशी को लेकर दिए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी...

दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताते हुए आलोचना की है।

सीएम आतिशी को लेकर दिए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी...

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी, "बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री को गालियां देना महिलाओं का अपमान है, जिसे दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली की महिलाएं इस अपमान का जवाब देंगी।"

मनीष सिसोदिया का आरोप: "बीजेपी की भाषा शर्मनाक"

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटना को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "एक महिला मुख्यमंत्री के लिए इतनी घटिया भाषा का उपयोग करना बीजेपी की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। जिस मंच पर प्रधानमंत्री ने भाषण दिया, वहीं उनकी पार्टी के नेता महिलाओं का अपमान कर रहे थे। यह शर्मनाक है।"

सीएम आतिशी को लेकर दिए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी...

प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी की राजनीति पर सवाल उठाए

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी को बीजेपी की असफल राजनीति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, "बीजेपी के पास अपनी उपलब्धियों को दिखाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे गाली-गलौज की राजनीति पर उतर आए हैं। महिला सम्मान योजना की गारंटी के बाद से बीजेपी बौखलाई हुई है क्योंकि महिलाओं का समर्थन आप के पक्ष में बढ़ रहा है।"

सीएम आतिशी को लेकर दिए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी...

रीना गुप्ता ने बीजेपी पर लगाया महिलाओं के अपमान का आरोप

आप नेता रीना गुप्ता ने बीजेपी पर महिलाओं के अपमान की आदत का आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी को महिलाओं का वोट तो चाहिए, लेकिन वह महिलाओं का सम्मान नहीं करती। रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है। यदि बीजेपी महिलाओं का सम्मान करती, तो रमेश बिधूड़ी को पार्टी से बाहर किया जाता। लेकिन इस पार्टी का डीएनए महिलाओं के अपमान और अपराध में लिप्त नेताओं को बढ़ावा देना है।"

"महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा"

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस घटना के विरोध में वह चुप नहीं बैठेगी। पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को तत्काल पार्टी से बाहर करने की मांग की है और इसे महिला विरोधी राजनीति का सटीक उदाहरण बताया है।

सीएम आतिशी को लेकर दिए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी...