Asaram Bapu Bail : आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 12 सालों बाद इस आधार पर मिली बेल

Asaram Bapu Bail : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बाबा आसाराम बापू (Asaram Bapu Bail) को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी हैं। स्वास्थ्य कारणों के आधार उन्हें अंतरिम जमानत मिली है, जो 31 मार्च तक के लिए दी गई है।
मेडिकल ग्राउंड पर मिली राहत
आसाराम, जो जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद थे, उन्हें फिलहाल भगत की कोठी स्थित आरोग्य चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आसाराम दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें हार्ट अटैक भी आ चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय निर्देश दिया कि उनके आसपास हमेशा पुलिसकर्मियों की निगरानी रहेगी।
सबूतों से छेड़छाड़ और अनुयायियों से मिलने पर पाबंदी
कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि जमानत के दौरान आसाराम सबूतों से छेड़छाड़ करने या अपने अनुयायियों से मिलने की कोई भी कोशिश नहीं करेंगे। यह कदम मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
सूरत की लड़की ने लगाए थे गंभीर आरोप
यह मामला सूरत की एक लड़की द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है। जांच के दौरान 68 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे, और इस मामले में आसाराम समेत 7 लोग आरोपी बनाए गए थे। हालांकि, इनमें से एक व्यक्ति सरकारी गवाह बन गया था।
यौन उत्पीड़न के आरोप में मिली थी उम्रकैद
राजस्थान के आश्रम में नाबालिग का यौन शोषण करने के दोषी पाए गए आसाराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत जोधपुर की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह सजा उनके अनुयायियों और समर्थकों के लिए बड़ा झटका थी।
.webp)
