1. Home
  2. राष्ट्रीय

आतिशी ने EC को पत्र लिख भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, की फोर्स की मांग

आतिशी ने EC को पत्र लिख भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, की फोर्स की मांग

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आतिशी ने आरोप लगाया कि 20 जनवरी 2025 को कालकाजी के गोविंदपुरी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप के कार्यकर्ताओं को धमकाया और शारीरिक रूप से हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे और "घर बैठ जाओ, हाथ पैर टूट जाएंगे" जैसे धमकी भरे बयान दिए।

आतिशी ने पत्र में लिखा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की हिंसा और धमकी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे यह स्थिति और बिगड़ रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि कालकाजी क्षेत्र में पैरा-मिलिट्री फोर्स तैनात की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।