आतिशी ने लिखा CM Rekha Gupta को पत्र, दिलाई 8 मार्च की याद, कहा - दिल्ली की महिलाएं कर रही इंतजार...

Atishi letter To CM Rekha Gupta : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी से विधायक आतिशी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) को पत्र लिखा है। इस बार उन्होंने दिल्ली में महिलाओं के लिए घोषित महिला समृद्धि योजना को लेकर सवाल उठाए हैं।
महिला दिवस पर वादा पूरा होने की उम्मीद
आतिशी ने पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि महिला दिवस (8 मार्च) के दिन उनके बैंक खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। अब महिला दिवस सिर्फ एक दिन दूर है, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सभी महिलाओं को उनके मोबाइल पर पैसे आने की सूचना मिलेगी।
बीजेपी सरकार के वादे की याद दिलाई
आतिशी ने अपने पत्र में यह भी याद दिलाया कि 31 जनवरी 2025 को द्वारका में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि अगर दिल्ली में बीजेपी सरकार बनती है, तो पहली ही कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही महिला दिवस से खाते में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे।
दिल्ली की महिलाएं कर रही हैं इंतजार
आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी महिलाओं से बैंक खाते को उनके मोबाइल नंबर से लिंक करने की सलाह दी थी ताकि पैसे आने की सूचना उन्हें तुरंत मिल सके। अब जबकि महिला दिवस बस एक दिन दूर है, दिल्ली की लाखों महिलाएं इस वादे के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की कि वह यह सुनिश्चित करें कि 8 मार्च से महिलाओं के खाते में पहली किश्त आनी शुरू हो जाए, जैसा कि बीजेपी ने चुनावी वादे में कहा था।
.webp)
