Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 कर्मियों की मौत

Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े धमाके की खबर सामने आई है। इस हादसे में पांच कर्मचारियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुई है, जहां धमाका बेहद शक्तिशाली था।
हथियार निर्माण इकाई में बिखरे भारी सामान के टुकड़े
विस्फोट के बाद हथियार निर्माण से जुड़े भारी सामान के टुकड़े घटनास्थल पर इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। फैक्ट्री में मची तबाही से हालात भयावह नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह 10:30 से 10:45 बजे के बीच एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाके के वक्त फैक्ट्री में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे।
घटना के बाद, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया है। हालांकि, अब तक इस हादसे में पांच मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्या है?
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भारतीय आयुध विभाग के अंतर्गत आने वाली एक प्रमुख इंडस्ट्री है, जो रक्षा मंत्रालय के लिए सामान निर्माण करती है। इस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है और यह देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
.webp)
