1. Home
  2. राष्ट्रीय

रिसेप्शन से पहले दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, 10 लाख के गहने भी ले गई साथ

रिसेप्शन से पहले दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, 10 लाख के गहने भी ले गई साथ

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित दुल्हन शादी के अगले ही दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लौटने के बाद अचानक गायब हो गई और अपने साथ करीब 10 लाख रुपये के आभूषण भी ले गई। इस घटना के बाद दूल्हे आशीष रजक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रिसेप्शन से पहले दुल्हन हुई लापता

यह मामला भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। 18 फरवरी को विदिशा के गंजबासौदा में आशीष रजक की शादी सपना सोलंकी से धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी के बाद 19 फरवरी को रिसेप्शन रखा गया था, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन शादी हॉल के बाहर खड़ी कार में बैठकर फरार हो गई। कार में तीन युवक मौजूद थे, जिनके साथ वह भाग गई।

प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा, फिर…

पहले भी प्रेमी ने किया था दुल्हन को भगाने का प्रयास

दूल्हे के परिवार वालों के अनुसार, दुल्हन का प्रेमी पहले भी उसे भगाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब वह सफल नहीं हो पाया था। हालांकि, इस बार शादी के तुरंत बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार होने में कामयाब हो गई। इस घटना के बाद दूल्हे और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हम तुम्हें इतना प्यार करेंगे…तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, फिर जो हुआ

दूल्हा-दुल्हन की कार के टायर भी किए गए थे पंचर

शादी के बाद जब बारात वापस लौट रही थी, तभी अज्ञात शख्स ने दूल्हा-दुल्हन की कार के टायर चाकू से गोद दिए थे। इस कारण उन्हें बस के जरिए वापस आना पड़ा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश जारी है।