कर्नाटक में बड़ा हादसा: सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की नदी में डूबने से मौत, PM मोदी ने जताया शोक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार के सदस्य नदी किनारे सीपियां इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव में लोग बहने लगे।
बताया जा रहा है कि मृतकों में 7 महिलाएं शामिल हैं और सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
Siddaramaiah ने भी घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
प्रशासन ने लोगों से बारिश और जलस्तर बढ़ने के दौरान नदियों और जलाशयों के आसपास बेहद सावधानी बरतने की अपील की है।
.webp)
