बिहार विधान परिषद चुनाव: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को MLC का टिकट, JDU ने घोषित किए 4 उम्मीदवारों के नाम

जेडीयू द्वारा जारी सूची के अनुसार पटना जिले से निशांत कुमार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मधुबनी की भारती मेहता और पश्चिमी चंपारण की शिवरानी देवी प्रजापति को भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
इसके अलावा एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले को महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि घोषित चार उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं।
दो महिलाओं पर जताया भरोसा
जेडीयू ने भारती मेहता और शिवरानी देवी प्रजापति को उम्मीदवार बनाकर महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति के तहत उम्मीदवारों का चयन कर रही है।
9 सीटों पर होंगे चुनाव
बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव प्रस्तावित हैं, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
जेडीयू की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब अन्य दलों की सूची पर भी राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं। आगामी चुनाव में इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
.webp)
