1. Home
  2. राष्ट्रीय

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों से नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ (Bijapur Naxalites Encounter) में कुल 22 नक्सली मारे गए, जिनमें से 18 के शव और भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस अभियान की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

Bijapur Naxalites Encounter : बीजापुर में 18 नक्सलियों के शव बरामद

बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान (Bijapur Naxalites Encounter) चलाया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान पूरे क्षेत्र में नक्सलियों को घेरने के लिए निकले हुए हैं। गुरुवार को बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। इसी दौरान बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के एंड्री इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने अभियान तेज किया। गुरुवार सुबह 7 बजे से दोनों पक्षों के बीच लगातार गोलीबारी हो रही थी, जिसमें अब तक 22 नक्सली मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

कांकेर में 4 नक्सलियों को किया ढेर

कांकेर-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। खुफिया सूचना के आधार पर जवानों ने इस इलाके में अभियान चलाया, जिसमें 4 नक्सलियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने यहां से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। इलाके में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, जिससे माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल

इस बीच, नारायणपुर जिले में भी नक्सल विरोधी अभियान जारी है। यहां भी नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।

बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ा असर डाल सकती है। पुलिस और जवानों का ऑपरेशन अब भी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।