BJP नेता रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोले, कहा- प्रियंका के गालों जैसी बनवाएंगे सड़कें, कांग्रेस ने किया पलटवार

Ramesh Bidhuri Controversial Statement on Priyanka Gandhi : कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते हैं, "लालू यादव ने कहा था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना देंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि जिस तरह ओखला और संगम विहार की सड़कों को बनाया गया है, उसी तरह कालकाजी सुधार कैंप की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बनाया जाएगा।"
कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इसे न केवल बिधूड़ी की बल्कि बीजेपी की मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "यह बदतमीजी सिर्फ़ रमेश बिधूड़ी की सोच नहीं है, बल्कि उनके नेतृत्व की असलियत उजागर करती है।"
बीजेपी को महिला विरोधी बताया
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रमेश बिधूड़ी के बयान को महिला विरोधी करार देते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "बीजेपी महिलाओं के प्रति घोर अपमानजनक रवैया रखती है। प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान से बिधूड़ी की ओछी सोच उजागर होती है। जिस व्यक्ति ने संसद में साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों और कोई कार्रवाई न हुई हो, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?"
मोदी सरकार पर निशाना
सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "क्या बीजेपी की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा या स्वयं प्रधानमंत्री इस बयान पर प्रतिक्रिया देंगे? सच्चाई यह है कि बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता की शुरुआत खुद नरेंद्र मोदी से होती है। मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले प्रधानमंत्री से और क्या उम्मीद की जा सकती है?"
BJP घोर महिला विरोधी है
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 5, 2025
रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है
लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?… pic.twitter.com/JRdC9bxzrw
उन्होंने इस बयान के लिए बीजेपी से माफी की मांग करते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेताओं की ऐसी घटिया सोच पर लगाम लगानी चाहिए।
.webp)
