पटना में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पप्पू यादव ने किया बिहार बंद का आह्वान, तेजस्वी यादव ने जताया समर्थन

पटना I बिहार में BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। उनकी मांग है कि 29 दिसंबर को हुए लाठीचार्ज के दोषियों को दंडित किया जाए और मृत छात्र सोनू के परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसी मुद्दे को लेकर जनसुराज पार्टी के नेता पप्पू यादव ने बिहार बंद का आह्वान किया है और अपने समर्थकों के साथ कई ट्रेनों का संचालन बाधित किया है।
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी छात्रों के समर्थन में गुरुवार शाम से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी छात्रों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है। इसके साथ ही इंडिया अलायंस के छात्र संगठनों जैसे NSUI, AISA, AISF और RJD ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का फैसला लिया है।
पप्पू यादव ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो छात्रों को अगली कार्रवाई करने का पूरा अधिकार होगा। उन्होंने सासाराम, सुपौल, किशनगंज, और मधेपुरा सहित 12 जिलों में हाईवे जाम किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटा दिया है।
प्रदर्शन के कारण पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 29 दिसंबर को पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था, जिसे आयोग ने भी स्वीकार किया है।
.webp)
