BPSC Candidates Protest : प्रशांत किशोर का बीपीएसी अभ्यर्थियों ने किया विरोध, 'गो बैक' के नारों के बीच लाठीचार्ज, आज बिहार बंद का ऐलान

BPSC Candidates Protest : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार रात बीपीएससी अभ्यर्थियों (BPSC Candidates Protest) से मिलने पहुंचे, लेकिन उनका विरोध शुरू हो गया। गर्दनीबाग में छात्रों ने 'गो बैक-गो बैक' के नारे लगाए और उन्हें लौटने को कहा। एक अभ्यर्थी ने जब पूछा, "डरा रहे हैं क्या सर?", तो माहौल और गरमा गया। प्रशांत किशोर और अभ्यर्थियों के बीच तीखी बहस हुई।
लाठीचार्ज और हंगामा
शाम को गांधी मैदान में प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल हुए। अभ्यर्थियों ने पुलिस पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट का आरोप लगाया।
प्रशांत किशोर पर एफआईआर दर्ज
प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने प्रशांत किशोर समेत 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। 600-700 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ। प्रशासन ने उन्हें भीड़ इकट्ठा कर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का दोषी ठहराया।
बिहार बंद और चक्का जाम का ऐलान
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने आज बिहार बंद और चक्का जाम का ऐलान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज होगा।
.webp)
